Quick Links:
Friday, 14 August 2026
  • Home  
  • विभिन्न डिपो में तैनात अधिकारी पर चालक और परिचालकों का उत्पीडऩ का आरोप
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

विभिन्न डिपो में तैनात अधिकारी पर चालक और परिचालकों का उत्पीडऩ का आरोप

हरिद्वार – भारतीय समाज सुधार संस्था ने प्रदेश के परिवहन मंत्री को ज्ञापन भेजकर आरोप लगाया कि प्रदेश के विभिन्न डिपो में तैनात अधिकारी चालक और परिचालकों का उत्पीडऩ कर रहे हैं। ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों के कारण निगम की छवि धूमिल हो रही है। मांग की गई कि ऐसे अधिकारियों की जांच कराकर उनका स्थानांतरण […]

हरिद्वार – भारतीय समाज सुधार संस्था ने प्रदेश के परिवहन मंत्री को ज्ञापन भेजकर आरोप लगाया कि प्रदेश के विभिन्न डिपो में तैनात अधिकारी चालक और परिचालकों का उत्पीडऩ कर रहे हैं। ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों के कारण निगम की छवि धूमिल हो रही है। मांग की गई कि ऐसे अधिकारियों की जांच कराकर उनका स्थानांतरण दुर्गम क्षेत्रों में किया जाए। राष्ट्रीय सचिव रामदेव मोर्या ने कहा कि उत्तराखंड परिवहन निगम के विभिन्न डिपो में तैनात अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। अधिकारी पदों का दुरुपयोग कर चालक और परिचालकों से अतिरिक्त कार्य लेकर उत्पीडऩ कर रहे हैं। अतिरिक्त ड्यूटी लेने से सडक दुघर्टनाएं बढ़ रही हैं। हादसों में बस यात्रियों के साथ चालक और परिचालकों को जान गंवानी पड़ रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *