• Home  
  • सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया

नई टिहरी – चारधाम यात्रा के मद्देनजर नगर पंचायत चमियाला ने बाजार में सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया। नगर पंचायत अध्यक्ष व ईओ ने लोगों से बाजार को स्वच्छ रखने की अपील की।चारधाम यात्रा को देखते हुए गुरुवार को नगर पंचायत चमियाला ने चमियाला बाजार में स्वच्छता अभियान चलाया। स्वच्छता […]

नई टिहरी – चारधाम यात्रा के मद्देनजर नगर पंचायत चमियाला ने बाजार में सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया। नगर पंचायत अध्यक्ष व ईओ ने लोगों से बाजार को स्वच्छ रखने की अपील की।चारधाम यात्रा को देखते हुए गुरुवार को नगर पंचायत चमियाला ने चमियाला बाजार में स्वच्छता अभियान चलाया। स्वच्छता अभियान अभियान के दौरान पंचायत सभासद, कर्मचारी व स्कूली छात्र-छात्राओं ने बाजार में जागरुकता रैली निकालकर लोगों से बाजार को स्वच्छ रखने का आह्वान किया। नगर पंचायत अध्यक्ष ममता पंवार ने कहा कि नगर को स्वच्छ रखना सभी की जिम्मेदारी है। कहा सभी लोग सूखे और गीले कूड़े को अलग-अलग जगहों पर निस्तारित करें, जिससे चारधाम यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। और बाजार में गंदगी न फैले। इस मौके पर ईओ वीरेंद्र पंवार, सभासद ताजवीर रावत, शिवेंद्र रतूड़ी, राजेंद्र सिंह रावत, कौशल्य रावत, कविता रानी, उत्तम पंवार, हरिकृष्ण तिवाड़ी आदि मौजूद थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *