• Home  
  • पेयजल संकट से बढ़ी लोगों की परेशानी
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

पेयजल संकट से बढ़ी लोगों की परेशानी

विकासनगर – गर्मी बढ़ते ही पछुवादून में पेयजल संकट गहरा गया है। ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी क्षेत्रों में पिछले पांच दिनों से पानी न आने के कारण लोग परेशान हैं। लेकिन जल संस्थान लोगों की प्यास बुझाने में अब तक नाकाम रहा है। जिसके चलते लोगों में जल संस्थान के प्रति आक्रोश बढ़ता जा […]

विकासनगर – गर्मी बढ़ते ही पछुवादून में पेयजल संकट गहरा गया है। ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी क्षेत्रों में पिछले पांच दिनों से पानी न आने के कारण लोग परेशान हैं। लेकिन जल संस्थान लोगों की प्यास बुझाने में अब तक नाकाम रहा है। जिसके चलते लोगों में जल संस्थान के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोगों का गुस्सा अब विभाग के खिलाफ सडक़ों पर फूटने लगा है। विकासनगर के वार्ड संख्या पांच केशरबाग क्षेत्र में भी पिछले तीन दिनों से जलापूर्ति ठप है। जलापूर्ति न होने से ग्रामीण परेशान हैं। पानी की आपूर्ति न होने पर ग्रामीणों ने अपने खर्चे पर टैंकर लगाए हुए हैं। जिससे जलापूर्ति की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि केशरबाग में बिजली और पानी दोनों की ही आपूर्ति ठप पड़ी है। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने जल संस्थान और ऊर्जा निगम के अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। ग्रामीण कविता, सुनीता, सरिता, श्यामादेवी सुशीला, शकुंतला आदि का कहना है कि निजी व्यय कर टैंकर से जलापूर्ति की जा रही है। शीघ्र जलापूर्ति और बिजली की आपूर्ति शुरू नहीं की जाती है तो मजबूर होकर आंदोलन करना पड़ेगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *