Quick Links:
Friday, 14 August 2026
  • Home  
  • 29 करोड़ की ठगी करने वाले दोनों भाई गिरफ्तार
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

29 करोड़ की ठगी करने वाले दोनों भाई गिरफ्तार

काशीपुर – गरीब बेटियों की शादी के लिए किस्तों में दहेज का सामान देने का लालच देकर यूपी-उत्तराखंड में करीब 13 हजार लोगों से ठगी करने वाले दो भाइयों को पुलिस ने मुरादाबाद रोडवेज स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों भाइयों ने समाजसेवी संस्थाएं बनाकर […]

काशीपुर – गरीब बेटियों की शादी के लिए किस्तों में दहेज का सामान देने का लालच देकर यूपी-उत्तराखंड में करीब 13 हजार लोगों से ठगी करने वाले दो भाइयों को पुलिस ने मुरादाबाद रोडवेज स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों भाइयों ने समाजसेवी संस्थाएं बनाकर करीब 29 करोड़ रुपये की ठगी की है। एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने गुरुवार को काशीपुर कोतवाली में मामले का खुलासा किया। एसएसपी ने बताया कि मूल रूप से गांव मरघटी थाना टांडा रामपुर व हाल निवासी विशाल नगर जसपुर खुर्द थाना आईटीआई काशीपुर निवासी ओमवीर सिंह यादव, महेंद्र सिंह यादव पुत्रगण राजेंद्र सिंह यादव ने यूपी-उत्तराखंड के करीब 13000 लोगों से निर्धन कन्याओं की शादी और आर्थिक सहायता का लालच देकर करीब 28.75 करोड़ रुपये की ठगी की थी। दोनों पिछले कई दिनों से फरार चल रहे थे। एसएसपी ने बताया कि दोनों को गुरुवार सुबह मुरादाबाद रोडवेज बस स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएसपी ने बताया कि दोनों ने पूछताछ में ठगी की बात कबूल की है। शुरुआती जांच में मालूम पड़ा है कि दोनों ने सत्यधाम सामाजिक सेवा एवं जन कल्याण समिति और मानव सेवा जन कल्याण समिति बनाकर ठगी की है। हालांकि कुछ लोगों को इन्होंने दहेज का सामान भी दिया था। कितने लोगों को ठगा गया, इसका खुलासा जांच में ही हो सकेगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *