Quick Links:
Friday, 14 August 2026
  • Home  
  • छात्राओं ने ग्रामीणों को विभिन्न बीमारियों और पर्यावरण के प्रति जागरूक किया
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

छात्राओं ने ग्रामीणों को विभिन्न बीमारियों और पर्यावरण के प्रति जागरूक किया

रुडक़ी – मैथोडिस्ट गर्ल्स डिग्री कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तहत भंगेड़ी गांव में एक शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छात्राओं ने ग्रामीणों को विभिन्न बीमारियों और पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। शनिवार को शिविर का शुभारंभ करते हुए कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुपमा वर्मा ने कहा कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीण […]

रुडक़ी – मैथोडिस्ट गर्ल्स डिग्री कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तहत भंगेड़ी गांव में एक शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छात्राओं ने ग्रामीणों को विभिन्न बीमारियों और पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। शनिवार को शिविर का शुभारंभ करते हुए कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुपमा वर्मा ने कहा कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। किस तरह से थोड़ी सी सावधानी बरतकर चिकन गुनिया, मलेरिया, डेंगू आदि बीमारियों से बचा जा सकता है। इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया। इस मौके पर पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। तुबा प्रथम, सदस, मनीषा दूसरे और उर्विजा तीसरे स्थान पर रही। सांत्वना पुरस्कार दिव्या को दिया गया। शिविर में उत्कृष्ट कार्य के लिए लक्ष्मी, कोमल, दिव्या, प्रियंका, शिवानी, रश्मि, संगीता और सोनम को पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर डॉ. पायल अग्रवाल, मोनिका भाटिया, डॉ. सलोनी, अक्षितर आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *