• Home  
  • रिश्ता तोडऩे के बाद भी छात्रा को परेशान कर रहा युवक
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

रिश्ता तोडऩे के बाद भी छात्रा को परेशान कर रहा युवक

हरिद्वार – शादी का रिश्ता तोडऩे के बाद युवक छात्रा को लगातार परेशान कर रहा है और उस पर शादी करने का दबाव बना रहा है। बुधवार को छात्रा ने ज्वालापुर कोतवाली में शिकायत दी है। पुलिस के मुताबिक करीब तीन साल पहले ज्वालापुर निवासी छात्रा की मुजफ्फरनगर निवासी युवक से दोस्ती हुई थी। दोनों […]

हरिद्वार – शादी का रिश्ता तोडऩे के बाद युवक छात्रा को लगातार परेशान कर रहा है और उस पर शादी करने का दबाव बना रहा है। बुधवार को छात्रा ने ज्वालापुर कोतवाली में शिकायत दी है। पुलिस के मुताबिक करीब तीन साल पहले ज्वालापुर निवासी छात्रा की मुजफ्फरनगर निवासी युवक से दोस्ती हुई थी। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी करने का मन बना लिया। आठ महीने पहले रिश्ता भी हो गया और शादी की तैयारियां शुरू हो गईं। इस बीच युवक एक दिन शराब के नशे में धुत होकर छात्रा के घर पहुंचा और हंगामा शुरू कर दिया। बिना किसी बात के हंगामा करने पर छात्रा ने रिश्ता तोडऩे का मन बना लिया और कुछ दिन बाद रिश्ता तोड़ लिया। छात्रा के शादी से इनकार करने के बाद युवक उसको लगातार परेशान कर रहा है। छात्रा ने शिकायत देकर बताया कि युवक कभी फोन और कभी उनके घर आकर परेशान कर रहा है। बुधवार को छात्रा ने पुलिस में शिकायत की है। बता दें कि युवती हरिद्वार के एक प्राइवेट कॉलेज से पढ़ाई कर रही है। एसएसआई विकास भारद्वाज ने बताया कि युवक ने अपना मोबाइल नंबर बंद कर लिया है। जल्द ही पुलिस टीम को मुजफ्फरनगर भेजा जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *