• Home  
  • जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में झगड़ा
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में झगड़ा

हरिद्वार – जमालपुर कलां में जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। गाली-गलौच के बाद मारपीट होने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों पक्षों के छ:लोगों को पकडक़र थाने ले आई। शांतिभंग की धारा में उनका चालान कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक कनखल थानाक्षेत्र के […]

हरिद्वार – जमालपुर कलां में जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। गाली-गलौच के बाद मारपीट होने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों पक्षों के छ:लोगों को पकडक़र थाने ले आई। शांतिभंग की धारा में उनका चालान कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक कनखल थानाक्षेत्र के जमालपुर कलां में एक जमीन पर दो पक्ष अपना-अपना दावा जताते हुए झगड़ा कर रहे थे। एक-दूसरे के साथ गाली-गलौच करते हुए दोनों आमने-सामने आ गए। मारपीट होने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। जिस पर कनखल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और झगड़ा कर रहे छ: आरोपितों को पकडक़र थाने ले आई। इस बीच कुछ लोग भाग निकले। पकड़े गए आरोपितों ने पूछताछ में अपना नाम मनव्वर व नसीर पुत्रगण काला निवासीगण ग्राम बसेड़ी लक्सर, शोएब पुत्र महमूद हसन निवासी सराय रोड ज्वालापुर, आसिफ पुत्र नसीर खान निवासी बसेड़ी और छोटू उर्फ नियामुल व आजाद अली पुत्रगण अलीहसन निवासी जमालपुर कलां बताया। एसओ कनखल हरिओम राज चौहान ने बताया कि दोनों पक्ष झगड़ा कर शांति व्यवस्था प्रभावित कर रहे थे। इन सभी का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *