Quick Links:
Saturday, 15 August 2026
  • Home  
  • रेस्क्यू कर लाए नर गुलदार की उपचार के दौरान मौत
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

रेस्क्यू कर लाए नर गुलदार की उपचार के दौरान मौत

हरिद्वार – रुद्रप्रयाग से रेस्क्यू कर लाए नर गुलदार की हरिद्वार चिडिय़ापुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। अधिकारियों की मौजूदगी में वीडियोग्राफी कर गुलदार के शव को जला दिया गया। बताया जा रहा है कि गुलदार के पैर में गंभीर चोट थी। सर्जरी के बाद भी गुलदार नहीं बच सका। बीते आठ मई […]

हरिद्वार – रुद्रप्रयाग से रेस्क्यू कर लाए नर गुलदार की हरिद्वार चिडिय़ापुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। अधिकारियों की मौजूदगी में वीडियोग्राफी कर गुलदार के शव को जला दिया गया। बताया जा रहा है कि गुलदार के पैर में गंभीर चोट थी। सर्जरी के बाद भी गुलदार नहीं बच सका। बीते आठ मई को रुद्रप्रयाग की ग्राम पंचायत दरमोला के राजस्व ग्राम तरवाड़ी में तडक़े एक गुलदार ने आवासीय भवन में घुसकर पालतू कुत्ते को अपना निवाला बनाया था। भवन स्वामी ने हिम्मत दिखते हुए गुलदार को घर के अंदर बंद कर दिया था। वनकर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद देर रात करीब 11 बजे गुलदार पिंजड़े में कैद किया था। गुलदार बुरी तरह घायल था। रुद्रप्रयाग में प्राथमिक उपचार के बाद गुलदार को हायर सेंटर चिडिय़ापुर हरिद्वार लाया गया। गुरुवार रात को गुलदार को रेस्क्यू सेंटर लाया गया और शुक्रवार सुबह उसकी सर्जरी की गई। शुक्रवार देर रात गुलदार की मौत हो गई। शनिवार सुबह गुलदार के शव का वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम किया गया और बाद में अधिकारियों की मौजूदगी में शव को नष्ट कर दिया गया। बताया जा रहा है कि गुलदार की चोट पर कीड़े पड़ चुके थे। डीएफओ आकाश वर्मा ने बताया कि गुलदार को बुरी तरह घायल अवस्था में रेस्क्यू सेंटर लाया गया था। गंभीर चोट होने के कारण गुलदार बच नहीं पाया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *