• Home  
  • पिथौरागढ़ में परीक्षा तिथि बदलने की मांग को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

पिथौरागढ़ में परीक्षा तिथि बदलने की मांग को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन

पिथौरागढ़ – सेमेस्टर परीक्षा की तिथि बदलने की मांग को लेकर छात्र मुखर हो गये हैं। छात्रों ने डीएम के माध्यम से कुलपति को पत्र भेजकर प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। सोमवार को परीक्षा तिथि बदलने की मांग को लेकर छात्र-छात्राएं छात्रसंघ अध्यक्ष राकेश जोशी […]

पिथौरागढ़ – सेमेस्टर परीक्षा की तिथि बदलने की मांग को लेकर छात्र मुखर हो गये हैं। छात्रों ने डीएम के माध्यम से कुलपति को पत्र भेजकर प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
सोमवार को परीक्षा तिथि बदलने की मांग को लेकर छात्र-छात्राएं छात्रसंघ अध्यक्ष राकेश जोशी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने कुलपति के खिलाफ जोरदर नारे लगाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सेलेबस पूरा हुए बिना परीक्षा तिथि घोषित कर दी गयी है। छात्र नेता दक्ष चौहान ने कहा कि महाविद्यालय में स्ट्रांग रूम होने के कारण महाविद्यालय को पूरा सील कर दिया गया है। कहा कक्षाओं के अध्ययन के लिए सिर्फ चार कमरे ही बच पाये हैं। जिससे छात्रों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। कहा उन्होंने 23 मई बाद परीक्षाएं कराने की मांग की है। मौके पर चंद्र मोहन पांडेय, दक्ष चौहान, भाष्कर, भाष्कर मनौला, कार्तिका जोशी, पवन पाठक, तनुज जुकरिया, महेंद्र देऊपा सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *