• Home  
  • दुकान की दीवार में पीछे से सेंध लगाकर चोरी
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

दुकान की दीवार में पीछे से सेंध लगाकर चोरी

हरिद्वार – पथरी क्षेत्र के गांव अम्बुवाला स्थित एक डीजे की दुकान की दीवार में पीछे से सेंध लगाकर चोरों ने सामान चोरी कर लिया। पीडि़त ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। गांव अम्बुवाला से धनपुरा जा रहे मार्ग पर धनपुरा निवासी विक्रांत पाल पुत्र लाल सिंह की डीजे की दुकान है। मंगलवार […]

हरिद्वार – पथरी क्षेत्र के गांव अम्बुवाला स्थित एक डीजे की दुकान की दीवार में पीछे से सेंध लगाकर चोरों ने सामान चोरी कर लिया। पीडि़त ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। गांव अम्बुवाला से धनपुरा जा रहे मार्ग पर धनपुरा निवासी विक्रांत पाल पुत्र लाल सिंह की डीजे की दुकान है। मंगलवार देर रात चोरों ने दुकान की पीछे वाली दीवार में सेंध लगाकर स्पीकर आदि सामान चोरी कर लिए। सुबह जब दुकान स्वामी दुकान पर पहुंचा तो दीवार से लगी सेंध को देखकर उसके होश उड़ गये। पीडित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पीडि़त लाखों रुपये डीजे का सामान चोरी बता रहा है। एसओ गोविन्द कुमार ने बताया तहरीर आई है, मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *