• Home  
  • किशोरी से छेड़छाड़ करने वाला युवक गिरफ्तार
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

किशोरी से छेड़छाड़ करने वाला युवक गिरफ्तार

ऋषिकेश – मुनिकीरेती पुलिस ने किशोरी से छेड़छाड़ करने के आरोप में एक युवक को चौदहबीघा बंदा पुल से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर संबंधित धाराओं सहित पोक्सो ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी को टिहरी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है। मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक बीती 15 […]

ऋषिकेश – मुनिकीरेती पुलिस ने किशोरी से छेड़छाड़ करने के आरोप में एक युवक को चौदहबीघा बंदा पुल से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर संबंधित धाराओं सहित पोक्सो ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी को टिहरी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।
मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक बीती 15 मई को चौदहबीघा निवासी एक पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री की फेसबुक के माध्यम से मुंबई के एक युवक के साथ दोस्ती हो गई। युवक ऋषिकेश पहुंचा और यहां पर काम करने करने लगा। इसी बीच युवक बीती 15 मई को उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने लगा। उसकी पुत्री ने विरोध किया तो उसने जबरन छेड़छाड़ शुरू कर दी। किसी तरह वह युवक के चुंगल से भागकर घर आई और परिजनों को आपबीती बताई। युवक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पिता ने मुनिकीरेती थाने में आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। तहरीर के आधार पर पुलिस युवक की धरपकड़ में जुट गई। शुक्रवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी युवक चौदहबीघा बंदा पुल पर दिखाई दिया। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजीत कुमार ने आरोपी की पहचान आसिफ खान पुत्र कय्यूम, निवासी ग्राम भातपट्टी, पोस्ट ढिंढोई, थाना आसपुर देवसरा, जिला प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश के रूप में कराई है। बताया कि आरोपी युवक पर संबंधित धाराओं सहित पोक्सो ऐक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया है। आरोपी को टिहरी कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *