• Home  
  • माँ से झगड़े के बाद युवक ने गंगनहर में छलांग लगायी
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

माँ से झगड़े के बाद युवक ने गंगनहर में छलांग लगायी

हरिद्वार – माँ से झगड़े के बाद ज्वालापुर कड़च्छ निवासी एक युवक ने गंगनहर में छलांग लगा दी। पुलिस ने युवक की तलाश में मंगलवार की दोपहर को सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस के मुताबिक कड़च्छ ज्वालापुर निवासी नीरज (20) पुत्र सुनील बीएचईएल से अपरेंटिस कर रहा है। […]

हरिद्वार – माँ से झगड़े के बाद ज्वालापुर कड़च्छ निवासी एक युवक ने गंगनहर में छलांग लगा दी। पुलिस ने युवक की तलाश में मंगलवार की दोपहर को सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस के मुताबिक कड़च्छ ज्वालापुर निवासी नीरज (20) पुत्र सुनील बीएचईएल से अपरेंटिस कर रहा है। मंगलवार को नीरज का किसी बात को लेकर सुबह ही अपनी मां से विवाद हो गया। विवाद के बाद अचानक नीरज घर छोडक़र निकल गया। कुछ देर बाद परिवार वालों को जानकारी मिली की नीरज ने विश्वकर्मा पुल ज्वालापुर से गंगनहर में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई है। जल पुलिस की मदद से ज्वालापुर, जटवाड़ा के आसपास सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चला। बताया जा रहा है कि युवक का पहले भी कई बार अपनी मां से विवाद हुआ था। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि लापता युवक की तलाश की जा रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *