Quick Links:
Friday, 14 August 2026
  • Home  
  • राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

नई टिहरी — पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने स्वर्गीय राजीव गांधी के कार्यों को याद करते हुए उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। मंगलवार को पार्टी कार्यालय में कांग्रेसियों ने पूर्व पीएम स्व.राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उनके […]

नई टिहरी — पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने स्वर्गीय राजीव गांधी के कार्यों को याद करते हुए उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। मंगलवार को पार्टी कार्यालय में कांग्रेसियों ने पूर्व पीएम स्व.राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि स्व.राजीव गांधी ने देश को आधुनिकता की ओर ले जाने का सपना देखा था। आज कम्प्यूटर व संचार क्रांति स्वर्गीय राजीव गांधी की ही देन है। इस दौरान उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने जिला अस्पताल बौराड़ी में मरीजों को फल वितरित किए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सूरज राणा, नरेंद्रचंद रमोला, शांति प्रसाद भट्ट, दर्शनी रावत, नरेश बलूदी, आशी रावत, सोबन सिंह नेगी, जगदम्बा रतूड़ी, विक्रम सिंह पंवार, साब सिंह सजवाण, कुलदीप पंवार, सम्पत लाल शाह, मुर्शरफ अली, सरताज अली, नफीस खान, अनीता आदि थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *