हरिद्वार – महामंडलेश्वर जगदीश दास उदासीन ने कहा है कि मां गंगा के पावन तट पर संत दर्शन, भागवत श्रवण व गंगा स्नान से मनुष्य जीवन के सभी संताप नष्ट हो जाते हैं और मनुष्य का जीवन भक्तिमय होकर सद्मार्ग की ओर अग्रसर हो जाता है। यह बात महामंडलेश्वर ने बुधवार को हरिहर धाम में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के बाद आयोजित संत सम्मेलन में कही। उन्होंने कहा कि संत महात्मा भारतीय संस्कृति व सनातन धर्म के संवाहक हैं। वर्तमान आधुनिक व अपसंस्कृति की चुनौतियों के बीच अपने शिष्यों के जीवन को लक्ष्य की ओर बढ़ाने काम भी संत महापुरुषों के सानिध्य में होने से जीवन भवसागर से पार हो जाता है। संत भारतीय संस्कृति के सच्चे रक्षक है, जिन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन भारत की सनातन संस्कृति परम्परा को जीवंत रखने के लिए समर्पित किया है। बाबा हठयोगी ने कहा कि संतों को अपना जीवन भारतवर्ष की रक्षा व संस्कृति को बचाने के लिए भी समर्पित करना पड़े तो पीछे नहीं हटना चाहिए। हमें अपने प्राणों की परवाह न करते हुए अपने शिष्यों भक्तों को समय-समय पर सनातन संस्कृति व धर्म के प्रति जागरूक करना चाहिए। तभी देश व धर्म के कल्याण के साथ-साथ स्वयं का भी कल्याण होगा। महामंडलेश्वर हरिचेतनानंद ने कहा कि कलयुग में श्रीमद् भागवत कथा व सन्त व मां गंगा दर्शन मात्र से की जीवन का कल्याण हो जाता है और जीवन भव सागर से पार हो जाता है और जीवन का कल्याण होता है। जूना अखाड़े केश्रीमहंत देवानन्द सरस्वती ने कहा कि धार्मिक स्थल व धार्मिक आयोजन युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति व सभ्यता का बोध कराते हैं। संत सम्मेलन के संयोजक महंत कमलदास ने कहा कि जीवन को सदा संत महापुरुषों व समाज के प्रति समर्पित रखना चाहिये और जीवन भर समर्पण व सेवा की भावना को जीवन में याद रखना चाहिए तभी जीवन का लक्ष्य पूर्ण हो सकता है। उन्होंने सभी सन्त महापुरुषों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा के अनुसरण से ही जीवन का कल्याण हो जाता है। हमें सदा समाज सेवा करनी चाहिए। जिससे स्वयं नारायण प्रसन्न होते हैं। संत सम्मेलन में निर्धन निकेतन के महंत ऋषि रामकृष्ण, उमेश्वर धाम से शिवानंद, चेतन ज्योति आश्रम से ऋषिश्वरानन्द, कृपालदास, लक्ष्मणदास, निर्मलदास, विष्णुदास, अर्जुनदास, शान्तिदास, विजयानन्द, राघवेंद्रदास, मुरलीदास, गुरुचरण दास, भक्त दुर्गादास के अलावा भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, जिला महामंत्री विकास तिवारी, पार्षद अनिल मिश्रा व मोहित कुमार आदि शामिल रहे।
हरिद्वार – महामंडलेश्वर जगदीश दास उदासीन ने कहा है कि मां गंगा के पावन तट पर संत दर्शन, भागवत श्रवण व गंगा स्नान से मनुष्य जीवन के सभी संताप नष्ट हो जाते हैं और मनुष्य का जीवन भक्तिमय होकर सद्मार्ग की ओर अग्रसर हो जाता है। यह बात महामंडलेश्वर ने बुधवार को हरिहर धाम में […]
