• Home  
  • ग्राम प्रधान को गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

ग्राम प्रधान को गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी

दो लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज हरिद्वार – पथरी क्षेत्र के गांव नाशिरपुरकला में मारपीट करने के संबंध में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। गांव नाशिरपुरकला निवासी दो व्यक्ति सरबजीत व जसबीर मंगलवार […]

दो लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज
हरिद्वार – पथरी क्षेत्र के गांव नाशिरपुरकला में मारपीट करने के संबंध में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। गांव नाशिरपुरकला निवासी दो व्यक्ति सरबजीत व जसबीर मंगलवार रात को पूर्व ग्राम प्रधान श्यामलाल के घर पहुंच गये। आरोप है कि दोनों व्यक्तियों ने ग्राम प्रधान पर तलवार से हमला करने की कोशिश की। ग्राम प्रधान ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। आरोप है कि दोनों व्यक्ति ग्राम प्रधान को गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुये घर से चले गये। ग्राम प्रधान ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने सरबजीत उर्फ बंटी, जसबीर पुत्र दीदार सिंह नाशिरपुरकला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फेरुपुर चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि मारपीट का मामला है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *