• Home  
  • चार पेटी अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

चार पेटी अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

अल्मोड़ा – मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाएं जा रहे अभियान के तहत दन्या पुलिस ने एक व्यक्ति को चार पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एसआई अमरपाल सिंह, कांस्टेबल दीपक खनका, राजेश भट्ट की ओर से ग्राम बाटुली कठेरा तिराहा के पास चेकिंग के दौरान […]

अल्मोड़ा – मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाएं जा रहे अभियान के तहत दन्या पुलिस ने एक व्यक्ति को चार पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एसआई अमरपाल सिंह, कांस्टेबल दीपक खनका, राजेश भट्ट की ओर से ग्राम बाटुली कठेरा तिराहा के पास चेकिंग के दौरान ग्राम टिम्टा गंगोलीहाट पिथौरागढ़ निवासी पुष्कर राम पुत्र बद्रीराम के कब्जे से चार पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। जिसकी कीमत 23 हजार आंकी जा रही है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *