• Home  
  • अभार रैली के जरिये जनता का धन्यवाद अर्पित किया
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

अभार रैली के जरिये जनता का धन्यवाद अर्पित किया

पिथौरागढ़ – लोकसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार मोदी सरकार बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में आभार रैली निकाली। उन्होंने पूर्ण बहुमत की सरकार बनने पर लोगों का आभार जताया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने अभार रैली के जरिये आम लोगों का धन्यवाद अर्पित किया और भाजपा को प्रचंड बहुमत देने के लिए धन्यवाद […]

पिथौरागढ़ – लोकसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार मोदी सरकार बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में आभार रैली निकाली। उन्होंने पूर्ण बहुमत की सरकार बनने पर लोगों का आभार जताया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने अभार रैली के जरिये आम लोगों का धन्यवाद अर्पित किया और भाजपा को प्रचंड बहुमत देने के लिए धन्यवाद किया। शुक्रवार को जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं नगर में आभार रैली निकाली। आभार रैली निकालकर लोगों का धन्यवाद अदा किया । कहा कि भाजपा के कुशल नेतृत्व की वजह से देश में भारी बहुमत मिला है। कार्यकर्ताओं की दिन रात मेहनत रंग लाई है । कुमांविनि के अध्यक्ष केदार जोशी ने कहा कि देश की जनता ने मोदी पर दुबारा भरोसा जताया है । युवाओं ने बूथ स्तर तक मजबूत तैयारी की। जिससे भाजपा को अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र से अजय टम्टा 2 लाख से अधिक मतों से विजयी हुए हैं । इस दौरान सहकारी बैंक अध्यक्ष मनोज सांमत, इंदर लुंठी, गणेश भण्डारी, देवा लुंठी समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *