विकासनगर – लोकसभा चुनाव में भाजपा को देशभर में मिले प्रचंड बहुमत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विकासनगर में जमकर जश्न मनाया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने विकासनगर बाजार में विजयी जुलूस निकालकर पहाड़ी गली चौक होते हुए गुरुद्वारा गली पहुंचकर जमकर आतिशबाजी की और मिष्ठान बांटी। मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम व भाजपा के पक्ष में नारेबाजी की।भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुद्वारा गली चौक पर एकत्रित होकर पहाडी गली चौक होते हुए फिर गुरुद्वारा गली तक विजयी जुलूस निकाला। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत माता, वंदे मातरम व भाजपा के पक्ष में जमकर नारेबाजी की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुद्वारा गली चौक पर पहुंचकर आतिशबाजी की और मिठाई बांटी। इस मौके पर भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश व देश में ऐतिहासिक जीत हासिल की है। कहा कि टिहरी लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने जीत की हैट्रिक लगाते हुए रिकार्ड मतों से जीत हासिल की है। कहा कि विकासनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने भारी जीत हासिल की। इसके लिए विधायक ने जनता का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष संदीप मोंगा, अरुण मित्तल, सूरतसिंह चौहान, अमरजीतसिंह, नगर पालिका अध्यक्ष शांति जुवांठा, प्रदीप सोनी, पंकज शर्मा, विनोद कश्यप , अनुज गुलेरिया, सविता ध्यानी, रचिता ठाकुर, जयंती पटवाल, बीना डोभाल, प्रेमचंद जैन, रमेश पुंडीर, संजय शर्मा, सद्दाम हुसैन, राजकुमारी फरासी, नवाब, खालिद मंसूरी, राकेश जॉन आदि शामिल रहे।
विकासनगर – लोकसभा चुनाव में भाजपा को देशभर में मिले प्रचंड बहुमत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विकासनगर में जमकर जश्न मनाया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने विकासनगर बाजार में विजयी जुलूस निकालकर पहाड़ी गली चौक होते हुए गुरुद्वारा गली पहुंचकर जमकर आतिशबाजी की और मिष्ठान बांटी। मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम व भाजपा के पक्ष […]
