• Home  
  • आशा कार्यकत्रियों का प्रशिक्षण शुरू
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

आशा कार्यकत्रियों का प्रशिक्षण शुरू

चम्पावत – आशा कार्यकत्रियों का तीन दिनी आशा मिक्स माड्यूल प्रशिक्षण शुरू हो गया है। उद्घाटन संयुक्त चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ.एमएस ह्यांकी ने दीप जलाकर किया। उन्होंने आशा कार्यत्रियों से प्रशिक्षण का लाभ धरातल में उतारने का आह्वान किया। टनकपुर के संयुक्त चिकित्सालय में आशा कार्यकत्रियों के प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। जिला […]

चम्पावत – आशा कार्यकत्रियों का तीन दिनी आशा मिक्स माड्यूल प्रशिक्षण शुरू हो गया है। उद्घाटन संयुक्त चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ.एमएस ह्यांकी ने दीप जलाकर किया। उन्होंने आशा कार्यत्रियों से प्रशिक्षण का लाभ धरातल में उतारने का आह्वान किया। टनकपुर के संयुक्त चिकित्सालय में आशा कार्यकत्रियों के प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। जिला कम्यूनिटी मोबिलाइजर जगदीश जोशी ने बताया कि प्रशिक्षण के पहले दिन कार्यकत्रियों को आशाओं की भूमिका, कार्य, कार्यक्रम के परिणाम और रोग नियंत्रण की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि तीन दिन में आशाओं को ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण समिति के कार्य, गर्भवती माताओं की देखभाल, नवजात शिशु की देखभाल, राष्ट्रीय टीकाकारण कार्यक्रम, लिंग भेदभाव, महिला हिंसा के खिलाफ सामूहिक प्रयास, कमजोर और वंचित लोगों तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने और गिरते लिंगानुपात से निपटने के तरीकों की जानकारी दी जाएगी। ब्लॉक समन्वयक अनीता राय ने प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर रेखा रावत, सोनिया, सीमा, गीता राय, रीता राय, शमशाद बानो, नाजमा खातून, मुन्नी बिष्ट, मंजू जोशी, इंदू सिंह मौजूद रहीं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *