हरिद्वार – जिला अस्पताल में अब दिव्यांग मरीजों को इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। प्रभारी सीएमस डॉ. चंदन मिश्रा के निर्देश पर जिला अस्पताल में दिव्यांग मरीजों के लिए सहायता केंद्र स्थापित कर दिया गया है। सहायता केंद्र में तैनात आशाएं दिव्यांग मरीजों को इलाज से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं में मदद करेगी। हरमिलाप जिला अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले दिव्यांग मरीजों को परेशानी से जूझना पड़ता था। दिव्यांग मरीजों को सामान्य मरीजों की तरह पर्चा बनाने के लिए रजिस्ट्रेशन काउंटर पर खड़ा होना पड़ता था। वहीं चिकित्सक को दिखाने और जांच आदि सभी कार्य दिव्यांग मरीज को स्वयं करने पड़ते थे। प्रभारी सीएमएस डॉ. चंदन मिश्रा ने दिव्यांग मरीजों की परेशानी को समझते हुए तत्काल सहायता केंद्र स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके बाद अस्पताल में दिव्यांग सहायता केंद्र शुरू कर दिया गया। सहायता केंद्र में दो आशाएं ओपीडी और आइपीडी में भर्ती होने वाले मरीजो की पूरी मदद करेंगी। दिव्यांग मरीजों का पर्चा बनाना, चिकित्सक को दिखाना, जांच आदि कार्यों में आशाएं सहयोग करेंगी। दिव्यांग मरीजों के लिए हेल्प डेस्क में व्हील चेयर की व्यवस्था की गई है। प्रभारी सीएमएस डॉ. चंदन मिश्रा ने बताया कि दिव्यांग मरीजों को इलाज के दौरान मदद की जरूरत होती है। इसलिए अस्पताल में दिव्यांग सहायता केंद्र स्थापित किया गया है।
हरिद्वार – जिला अस्पताल में अब दिव्यांग मरीजों को इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। प्रभारी सीएमस डॉ. चंदन मिश्रा के निर्देश पर जिला अस्पताल में दिव्यांग मरीजों के लिए सहायता केंद्र स्थापित कर दिया गया है। सहायता केंद्र में तैनात आशाएं दिव्यांग मरीजों को इलाज से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं में मदद करेगी। हरमिलाप जिला […]
