• Home  
  • वज्यूला के छात्रों ने गढख़ेत रेंज के क्रू स्टेशन का भ्रमण किया
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

वज्यूला के छात्रों ने गढख़ेत रेंज के क्रू स्टेशन का भ्रमण किया

बागेश्वर – तरुश्री पुरस्कार प्राप्त राजकीय इंटर कॉलेज वज्यूला के छात्रों ने गढख़ेत रेंज के क्रू स्टेशन का भ्रमण किया। उन्होंने वन कर्मियों के कामकाज के बारे में जानकारी ली। वनाग्नि सुरक्षा में प्रयोग होने वाले अग्निशमन उपकरणों के बारे में भी जाना। बच्चों ने वनों की रक्षा में सहयोग करने का भी संकल्प लिया। […]

बागेश्वर – तरुश्री पुरस्कार प्राप्त राजकीय इंटर कॉलेज वज्यूला के छात्रों ने गढख़ेत रेंज के क्रू स्टेशन का भ्रमण किया। उन्होंने वन कर्मियों के कामकाज के बारे में जानकारी ली। वनाग्नि सुरक्षा में प्रयोग होने वाले अग्निशमन उपकरणों के बारे में भी जाना। बच्चों ने वनों की रक्षा में सहयोग करने का भी संकल्प लिया। इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग के छात्र-छात्राओं का दल भ्रमण पर गया। प्रवक्ता आलोक पांडे के नेतृत्व में छात्रों ने गढख़ेत रेंज के क्रू स्टेशन के पास बनी नर्सरी का भ्रमण किया। उन्होंने जैव विविधता को जाना। जंगल की आग से मानव और वन्य जीवन पर पडऩे वाले प्रभाव को समझने का प्रयास किया। प्रवक्ता पांडे ने कहा कि वनाग्नि से जैव विविधता पर गहरा असर पड़ता है। इससे फूड चेन भी प्रभावित होती है। क्रू स्टेशन में रेंजर हरीश सिंह खर्कवाल ने बच्चों को अग्निशम उपकरणों की जानकारी दी। उन्हें आग बुझाने के दौरान रेक और हेलमेट की आवश्यकता के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि जागरुकता अभियान से वनों को बचाने में मदद मिल रही है। स्कूली बच्चे जंगल में आग लगने की सूचना वन विभाग तक पहुंचाने लगे हैं। उन्होंने सभी बच्चों से इस कार्य को व्यापक अभियान की तरह फैलाने को कहा। जिससे कहीं भी आग लगने की तत्काल सूचना वन विभाग तक पहुंच जाएगी। बच्चों ने वनों की सुरक्षा के लिए पूरे समर्पण भाव से काम करने और लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रकाश भट्ट, ममता रानी, दीपशिखा, दीक्षा, प्रियांशु, बृजेश आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *