• Home  
  • नशा मुक्ति अभियान के तहत रैली निकाली
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

नशा मुक्ति अभियान के तहत रैली निकाली

ऋषिकेश – सूर्या फाउंडेशन और स्पर्श गंगा की संयुक्त टीम की ओर से मुनिकीरेती क्षेत्र में नशा मुक्ति अभियान के तहत रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया गया। रविवार को नशा मुक्ति अभियान रैली कैलाश गेट, रामझूला, नावघाट, खारास्रोत से होकर पूर्णानंद घाट पर समाप्त […]

ऋषिकेश – सूर्या फाउंडेशन और स्पर्श गंगा की संयुक्त टीम की ओर से मुनिकीरेती क्षेत्र में नशा मुक्ति अभियान के तहत रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया गया। रविवार को नशा मुक्ति अभियान रैली कैलाश गेट, रामझूला, नावघाट, खारास्रोत से होकर पूर्णानंद घाट पर समाप्त हुई। इस दौरान टीम के सदस्यों ने लोगों को नशे के दुष्प्रभाव और बचाव की जानकारी दी। बताया कि युवा वर्ग की नशे की चपेट आ रहा है, इससे उनका भविष्य खराब हो रहा है। इसलिए सभी को नशे के खिलाफ एकजुट होकर जागरूकता लानी होगी। मौके पर महिलाओं ने घाट पर मौजूद लोगों और पर्यटकों को बीड़ी, सिगरेट, शराब आदि नशीले पदार्थों से दूर रहने की सलाह दी। इसके लिए अधिक से प्रचार-प्रसार पर जोर दिया गया। स्वयंसेवकों ने अपने आसपास के लोगों को नशे से होने वाली हानि के प्रति जागरूक करने का संकल्प भी लिया। रैली में दीपा भट्ट, सीमा बिजल्वाण, आरती चौहान, विशेश्वरी उनियाल, मीना मदवाण, नीमा पंवार, उर्मिला कोली, मंजू बिजल्वाण, आशीष कुकरेती आदि शामिल थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *