• Home  
  • चार पेटी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

चार पेटी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

ऋषिकेश – कोतवाली पुलिस ने चार पेटी देसी शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ संबंधित धारा में केस दर्ज कर लिया है। कोतवाली के मुताबिक सोमवार सुबह दून रोड पर गश्त के दौरान संदेह होने पर एक स्कूटर सवार को चेकिंग के लिए रोका। तलाशी में उसके पास से चार पेटी […]

ऋषिकेश – कोतवाली पुलिस ने चार पेटी देसी शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ संबंधित धारा में केस दर्ज कर लिया है।
कोतवाली के मुताबिक सोमवार सुबह दून रोड पर गश्त के दौरान संदेह होने पर एक स्कूटर सवार को चेकिंग के लिए रोका। तलाशी में उसके पास से चार पेटी देसी शराब की मिली, जिसे वह अवैध बिक्री के लिए तीर्थनगरी ऋषिकेश ला रहा था। कोतवाल रितेश साह ने हत्थे चढ़े तस्कर की पहचान मनोज पुत्र भगवत, निवासी नई जाटव बस्ती के रूप में कराई है। बताया कि युवक पहले भी शराब तस्करी में जेल जा चुका है। बताया कि तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज कर दिया है। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम में केस दर्ज कर लिया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *