Quick Links:
Sunday, 16 August 2026
  • Home  
  • मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु की पदवी पर आसीन होकर पूरी दुनिया का नेतृत्व करेगा- श्रीमहंत विनोद गिरि
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु की पदवी पर आसीन होकर पूरी दुनिया का नेतृत्व करेगा- श्रीमहंत विनोद गिरि

हरिद्वार – बाबा अमीरगिरी धाम के अध्यक्ष एवं श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीमहंत विनोद गिरि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार दूसरी बार भाजपा सरकार बनने से पूरा संत समाज हर्षित है। मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु की पदवी पर आसीन होकर पूरी दुनिया का […]

हरिद्वार – बाबा अमीरगिरी धाम के अध्यक्ष एवं श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीमहंत विनोद गिरि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार दूसरी बार भाजपा सरकार बनने से पूरा संत समाज हर्षित है। मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु की पदवी पर आसीन होकर पूरी दुनिया का नेतृत्व करेगा। दोबारा सत्ता में आई मोदी सरकार को अयोध्या में भव्य राममंदिर बनाने की संतों व करोड़ों हिंदू श्रद्धालुओं की इच्छा को पूरा करने के लिए कारगर कदम उठाने चाहिए। उत्तरी हरिद्वार स्थित बाबा अमीरगिरि धाम में आयोजित स्वामी असीमानंद के स्वागत समारोह में विनोद गिरि ने कहा कि राममंदिर निर्माण में आ रही सभी बाधाओं को जल्दी जल्दी से दूर कर भव्य राममंदिर बनने का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए। कहा कि भारी बहुमत के साथ दूसरी बार केंद्र की सत्ता संभाल रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हिंदू जनभावनाओं का सम्मान करते हुए अयोध्या में राममंदिर निर्माण, कश्मीर से धारा 370 हटाने, समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में भी तेजी से कदम उठाने चाहिए। पूरे देश का संत समुदाय व करोड़ों श्रद्धालु वर्षों से अयोध्या में राममंदिर बनने का इंतजार कर रहे हैं। कहा कि पूरा संत समाज असीमानंद के साथ मजबूती से खड़ा है। स्वामी असीमानंद ने कहा कि उन्हें अपने धर्म व भारत के संविधान तथा कानून पर पूर्ण विश्वास है। उन्हें हरिद्वार से उठाकर पुलिस ने जेल भेजा था। सभी आरोपों से मुक्त होकर वे पुन: हरिद्वार आए हैं। उन्होंने कहा कि उन पर मिथ्या आरोप लगाकर जेल में डाल कर जो यातनाएं दी गईं। उसका जवाब देश की जनता ने दे दिया है।कहा कि इसका फल अन्याय करने लोग अब जीवन भर झेलेंगे। मनुष्य को हमेशा सच्चाई के मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। साध्वी प्राची व महंत परशुराम गिरि ने कहा कि प्रचंड बहुमत के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दोबारा केंद्र की सत्ता में वापसी होने से पूरे देश में हर्ष का माहौल है।
कहा कि गाय को राष्ट्र माता का दर्जा देने के साथ-साथ जनसंख्या नियंत्रण कानून व धारा 370 से जैसे मुद्दों का सरकार को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करना चाहिए। इस अवसर पर महंत ललितानंद गिरि, महंत जमनादास, श्रीमहंत साधनानंद, राजेश गिरि, गीता मनीषी, साध्वी राधा गिरि, मनोज जखमोला, पहलवान बाबा, सुरेंद्र रयाल, सुनील जुगलान, भव्य नारायण, राजीव शर्मा, मधुर शर्मा, ओमप्रकाश भट्ट, सतीश मनवाल आदि शामिल रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *