चम्पावत – टनकपुर पावर स्टेशन एनएचपीसी की ओर से चलाए गए स्वच्छता पखवाड़े का समापन हो गया है। कार्यक्रम के अंतिम दिन अधिकारियों और कर्मचारियों ने बैराज परिसर और पूर्णागिरि मार्ग में सफाई अभियान चलाया। शनिवार को टनकपुर पावर स्टेशन के प्रभारी महाप्रबंधक पवन कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पावर स्टेशन के कर्मचारियों ने बैराज और पूर्णागिरि मार्ग के आसपास फैली गंदगी को साफ किया। इस दौरान प्रभारी महाप्रबंधक ने आसपास रहने वाले लोगों से प्रकृति को हरा-भरा रखने की अपील की। कहा कि सफाई अभियान को महज स्वच्छता पखवाड़े तक सीमित नही रखना होगा। प्रत्येक घर से एक सदस्य को अपने मोहल्ले को स्वच्छ बनाने के लिए बाहर आना जरूरी है।
चम्पावत – टनकपुर पावर स्टेशन एनएचपीसी की ओर से चलाए गए स्वच्छता पखवाड़े का समापन हो गया है। कार्यक्रम के अंतिम दिन अधिकारियों और कर्मचारियों ने बैराज परिसर और पूर्णागिरि मार्ग में सफाई अभियान चलाया। शनिवार को टनकपुर पावर स्टेशन के प्रभारी महाप्रबंधक पवन कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पावर स्टेशन के कर्मचारियों ने बैराज […]
