हरिओम गिरी/रूड़की
रूड़की – दो दिन पहले सिविल अस्पताल रूड़की से हथकड़ी निकाल कर फरार हुए कैदी कादर को गंगनहर पुलिस ने 48 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया है फरार कैदी की गिरफ़्तारी को गंगनहर पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है गंगनहर पुलिस फरार होने के बाद से ही कादर की तलाश कर रही थी इसी के चलते कादर को आज गंगनहर पुलिस ने रूड़की रोडवेज अड्डे से गिरफ्तार कर लिया है बताया गया है की कादर बस में बैठकर कहीं दूर भागने की फिराक में था
बता दे की दो दिन पहले सिविल अस्पताल रूड़की में उपचार के लिए रूड़की जेल से लाया गया कैदी कादर पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया था पुलिस और अस्पताल के कर्मचारियों ने उसे पकड़ने की काफी कोशिश की थी लेकिन कादर हाथ नहीं आया था
25 मई को अवैध चाकू रखने के जुर्म में गिरफ्तार हुआ कादर रूड़की जेल में बंद था 28 मई को उसने सीने में दर्द होने की शिकायत की थी जिसके बाद उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल रूड़की में भर्ती कराया गया था 31 मई को करीब 2 बजे वो पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया था जिसको आज गंगनहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है
