• Home  
  • फैक्ट्री में लगी आग पर फैक्ट्री कर्मियों ने समय रहते पाया काबू – टल गया बड़ा हादसा – फायर ब्रिगेड ने भी दिखाई तेजी
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

फैक्ट्री में लगी आग पर फैक्ट्री कर्मियों ने समय रहते पाया काबू – टल गया बड़ा हादसा – फायर ब्रिगेड ने भी दिखाई तेजी

हरिओम गिरी/ रूड़की रूड़की – भगवानपुर थाना क्षेत्र के लकेसरी गाँव स्थित एल्मुनियम की शीट बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक ही आग लग गई जिस पर फैक्ट्री के कर्मचारियों ने ही आग बुझाने वाले यंत्रो से समय रहते ही काबू पा लिया अगर फैक्ट्री कर्मी आग लगने के बाद तेजी ना दिखाते तो बड़ा हादसा हो […]

हरिओम गिरी/ रूड़की

रूड़की – भगवानपुर थाना क्षेत्र के लकेसरी गाँव स्थित एल्मुनियम की शीट बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक ही आग लग गई जिस पर फैक्ट्री के कर्मचारियों ने ही आग बुझाने वाले यंत्रो से समय रहते ही काबू पा लिया अगर फैक्ट्री कर्मी आग लगने के बाद तेजी ना दिखाते तो बड़ा हादसा हो सकता था जो फिलहाल टल गया है 
आज सुबह के समय लकेसरी स्थित एल्कोपैनल इंडरस्ट्रीज नाम की एक फैक्ट्री के एग्जॉस्ट फैन में अचानक ही आग लग गई जिसके बाद फैक्ट्री के कर्मचारियों ने फैक्ट्री में मौजूद आग बुझाने के यंत्रो से आग को बुझाना शुरू कर दिया आग ज्यादा ना फ़ैल जाए इसीलिए उन्होंने फायर ब्रिगेड को भी फोन कर दिया कुछ ही मिनट के बाद फायर ब्रिगेड फैक्ट्री पहुँच गई लेकिन इतने में फैक्ट्री कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया था

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *