Quick Links:
Wednesday, 12 August 2026
  • Home  
  • सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

हरिद्वार – सोमवती अमावस्या पर रिकार्ड तोड़ श्रद्धालुओं ने हर की पैड़ी समेत गंगा के सभी घाटों पर गंगा में डुबकी लगाई। लाखों श्रद्धालुओं के धर्मनगरी पहुंचने पर हाईवे से लेकर शहर के भीतरी मार्गों पर चौतरफा जाम लग गया। भीषण गर्मी में हाईवे पर वाहन रेंग-रेंग कर चले, जबकि यात्री तपती गर्मी में बेहाल […]

हरिद्वार – सोमवती अमावस्या पर रिकार्ड तोड़ श्रद्धालुओं ने हर की पैड़ी समेत गंगा के सभी घाटों पर गंगा में डुबकी लगाई। लाखों श्रद्धालुओं के धर्मनगरी पहुंचने पर हाईवे से लेकर शहर के भीतरी मार्गों पर चौतरफा जाम लग गया। भीषण गर्मी में हाईवे पर वाहन रेंग-रेंग कर चले, जबकि यात्री तपती गर्मी में बेहाल हो गए। पुलिस को शहर समेत हाईवे में कई स्थानों पर बेरिकेडिंग लगाकर वाहनों के लिए रास्ते बंद करने पड़ गए। आटो, विक्रम व ई रिक्शा के बंद होने से श्रद्धालुओं को कई किलोमीटर पैदल आना जाना पड़ गया। सोमवती अमावस्या स्नान को लेकर विभिन्न राज्यों से रविवार शाम से ही श्रद्धालुओं का बड़ी तादात में हरिद्वार पहुंचे थे। वाहनों का हाईवे पर दबाव बढऩे से जब हाईवे पर जाम लग गया तो मजबूरी में श्रद्धालुओं ने मौका मिलते ही हाईवे किनारे खाली पड़ी भूमि पर वाहन पार्क करने शुरू कर दिए। रात को ही हाईवे किनारे वाहनों से पट गए थे। होटल धर्मशालाएं यात्रियों से भर चुकी थीं। रविवार रात और सोमवार दिन यात्रियों का धर्मनगरी आना जाना लगा रहा। हर की पैड़ी पर पूरी रात स्नान चलता रहा। भीड़ देखते हुए पुलिस अधिकारी हर की पैड़ी क्षेत्र में ही डेरा डाले रहे। पुलिस प्रशासन के मुताबिक 2 बजे तक 51 लाख श्रद्धालु गंगा स्नान कर चुके थे।
सोमवार तडक़े पुलिस प्रशासन ने ऋषिकुल मैदान को अस्थाई बस अड्डा बना दिया। जाम की स्थिति को देखते हुए छोटे वाहनों को कनखल की ओर से निकाला गया। दिल्ली की ओर से आने वाले वाहनों को बहादराबाद से भेल की ओर से शहर के रानीपुर मोड़ होकर ऋषिकुल लाया गया। सोमवार दोपहर बाद शहर से बाहर निकलने वाले वाहनों का हाईवे पर तांता लगा रहा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *