• Home  
  • कोर कॉलेज के छात्र उठाएंगे रूस के विश्वविद्यालय की तकनीकी का लाभ – अब कृषि क्षेत्र में मजबूत होगा देश – जानिए पूरी खबर
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

कोर कॉलेज के छात्र उठाएंगे रूस के विश्वविद्यालय की तकनीकी का लाभ – अब कृषि क्षेत्र में मजबूत होगा देश – जानिए पूरी खबर

हरिओम गिरी/रूड़की रूड़की – इंजीनियरिंग के लिए मशहूर कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग रूड़की के छात्र अब रूस के विश्व प्रसिद्ध विश्वविद्यालय की तकनीकी शिक्षा का लाभ उठा सकेंगे क्योंकि कोर ने अब रूस के कृषि तकनीक के लिए विश्व में प्रसिद्ध कुबान विश्वविद्यालय से समझौता कर लिया है यह विश्वविद्यालय रूस के सबसे बड़े विश्वविद्यालयो में […]

हरिओम गिरी/रूड़की

रूड़की – इंजीनियरिंग के लिए मशहूर कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग रूड़की के छात्र अब रूस के विश्व प्रसिद्ध विश्वविद्यालय की तकनीकी शिक्षा का लाभ उठा सकेंगे क्योंकि कोर ने अब रूस के कृषि तकनीक के लिए विश्व में प्रसिद्ध कुबान विश्वविद्यालय से समझौता कर लिया है यह विश्वविद्यालय रूस के सबसे बड़े विश्वविद्यालयो में से एक है इस समझौते के तहत अब कृषि तकनीकी से जुड़े छात्र कृषि क्षेत्र की नई नई तकनीकियों का लाभ उठा सकेंगे

रूस के दक्षिण क्षेत्र के क्रास्नोदार शहर में स्थित कुबान नाम का यह विश्वविद्यालय मुख्य रूप से कृषि क्षेत्र से जुड़ा है हांलाकि इस विश्वविद्यालय ने कृषि के अलावा अन्य क्षेत्र की तकनीकियों में भी विश्व भर में नाम कमा चूका है 174 हेक्टेयर में फैले इस विश्वविद्यालय में करीब 2200 कर्मचारी कार्य करते है 20 अलग अलग विभागों में 55 से अधिक देशो के करीब 1800 छात्र छात्राएं विश्वविद्यालय की तकनीकी शिक्षा का लाभ ले रहे है

कुबान विश्विद्यालय ने सटीक कृषि प्रणाली विकसित की है जिसमे खेती के लिए उन्नत उपकरण का प्रयोग किया जाता है इन उपकरणों के द्वारा उत्पाद की गुणवत्ता और मात्रा दोनों में काफी सुधार होता है यहाँ पर मिटटी को ज्यादा उपजाऊ बनाने के लिए अत्यंत उन्नत तकनीकों का इस्तेमाल किया जाता है

कॉलेज के अध्यक्ष जे सी जैन ने बताया की कर भारत का पहला ऐसा संस्थान है जिसने कुबान विश्वविद्यालय के साथ समझौता किया है यह समझौता देश में कृषि की उच्च शिक्षा को मजबूत करेगा इस समझौते के बाद से ही कॉलेज के छात्रों में काफी उत्साह देखने को मिला रहा है

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *