• Home  
  • कबाड़ी के गोदाम में लगी भयंकर आग – लाखो का सामान जलकर हुआ राख – फायर ब्रिगेड की तेजी से टला बड़ा हादसा
- उत्तर प्रदेश - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

कबाड़ी के गोदाम में लगी भयंकर आग – लाखो का सामान जलकर हुआ राख – फायर ब्रिगेड की तेजी से टला बड़ा हादसा

हरिओम गिरी/रूडकी रूड़की – भगवानपुर थाना क्षेत्र के रायपुर में कबाड़ी के गोदाम में भयंकर आग लग गई जिससे लाखो का सामान जलकर राख हो गया गोदाम के पास ही काफी संख्या में आवासीय भवन है गनीमत रही की सही समय पर फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया जिससे एक बड़ा हादसा टल […]

हरिओम गिरी/रूडकी

रूड़की – भगवानपुर थाना क्षेत्र के रायपुर में कबाड़ी के गोदाम में भयंकर आग लग गई जिससे लाखो का सामान जलकर राख हो गया गोदाम के पास ही काफी संख्या में आवासीय भवन है गनीमत रही की सही समय पर फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया जिससे एक बड़ा हादसा टल गया

अनुमान लगाया जा रहा है की इस आग से लाखो का सामान जलकर राख हो गया है आग लगने के सही कारण का पता नहीं चल पाया है अनुमान लगाया जा रहा है की गोदाम के पास कूड़े के ढेर में किसी ने कोई जलती हुई वस्तु फैक दी होगी जिससे कूड़े के ढेर में आग लग गई और कबाड़ के गोदाम तक पहुँच गई

कबाड़ के गोदाम में लगी यह आग अग्निशमन विभाग के अधिकारियों पर सवाल उठाती है क्योंकि आवासीय भवनों के बीच में बनाये गए इस गोदाम की कोई भी परमिशन नहीं ली गई थी आग अगर आवासीय भवनों तक पहुँचती तो बड़ा हादसा हो सकता था अग्निशमन के अधिकारियो के द्वारा ऐसे अवैध गोदामों पर काफी समय से कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है इसको देखकर ऐसा लगता है की शायद वो किसी बढ़ी घटना का इन्तजार कर रहे है

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *