Quick Links:
Wednesday, 12 August 2026
  • Home  
  • स्मैक तस्करी करता हुआ है एक तस्कर रंगे हाथ गिरफ्तार- एक लाख रूपये की स्मैक बरामद – पूछताछ में जुटी पुलिस
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

स्मैक तस्करी करता हुआ है एक तस्कर रंगे हाथ गिरफ्तार- एक लाख रूपये की स्मैक बरामद – पूछताछ में जुटी पुलिस

हरिओम गिरी /रूड़की रूड़की – सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने स्मैक बेच रहे एक तस्कर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है पुलिस ने उसके पास से करीब एक लाख रूपये की कीमत की स्मैक भी बरामद की है पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ काफी समय से […]

हरिओम गिरी /रूड़की

रूड़की – सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने स्मैक बेच रहे एक तस्कर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है पुलिस ने उसके पास से करीब एक लाख रूपये की कीमत की स्मैक भी बरामद की है पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ काफी समय से एक अभियान चलाया हुआ है जिसके चलते पुलिस अक्सर ऐसे तस्करो की गिरफ्तार कर जेल भेज रही है
कल सुबह सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को सुचना मिली की इमरान नाम का युवक सोलानी पार्क के पास नशे का सामान बेच रहा है जिसके बाद पुलिस की एक टीम सोलानी पार्क पहुंची और इमरान को स्मैक बेचते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने उसके पास से करीब 20 ग्राम स्मैक भी बरामद की है जिसकी कीमत करीब एक लाख रूपये बताई जा रही है अब पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है की वह स्मैक कहाँ से लेकर आता है और उसके साथ इस धंधे में और कौन लोग शामिल है 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *