• Home  
  • ब्रह्मलीन हुए शिवानंद आश्रम के स्वामी विमलानंद सरस्वती
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

ब्रह्मलीन हुए शिवानंद आश्रम के स्वामी विमलानंद सरस्वती

ऋषिकेश– दिव्य जीवन संघ के अध्यक्ष और शिवानंद आश्रम के स्वामी विमलानंद सरस्वती ब्रह्मलीन हो गए हैं। वे 88 साल के थे। उन्हें शिवानंद घाट पर जल समाधि दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में संत समाज और उनके अनुयायियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वामी विमलानंद सरस्वती का जन्म दस अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु में […]

ऋषिकेश– दिव्य जीवन संघ के अध्यक्ष और शिवानंद आश्रम के स्वामी विमलानंद सरस्वती ब्रह्मलीन हो गए हैं। वे 88 साल के थे। उन्हें शिवानंद घाट पर जल समाधि दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में संत समाज और उनके अनुयायियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वामी विमलानंद सरस्वती का जन्म दस अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु में हुआ था। शिक्षा पूरी करने के बाद वह स्वामी शिवानंद सरस्वती के संपर्क में आ गए। उन्होंने स्वामी चिदानंद सरस्वती के साथ कुष्ठ रोगियों की सेवा में अपना जीवन लगा दिया। करीब सात साल पहले स्वामी चिदानंद सरस्वती के ब्रह्मलीन होने के बाद स्वामी विमलानंद सरस्वती को दिव्य जीवन संघ का अध्यक्ष बनाया गया था। रविवार को मुनिकीरेती स्थित शिवानंद आश्रम में उन्होंने अपना शरीर त्याग दिया। उनके ब्रह्मलीन होने की सूचना पर बड़ी संख्या में उनके अनुयाई जुटने लगे हैं। रविवार शाम ही उन्हें मुनिकीरेती में ही जल समाधि दी गई।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *