Quick Links:
Friday, 14 August 2026
  • Home  
  • आँखों में मिर्ची डालकर हुई क्षेत्र की सबसे बड़ी लूट – दो बाइक सवार बदमाशों ने सेल्समेन से लुटे 33 लाख रूपये – तलाश में जुटी पुलिस
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

आँखों में मिर्ची डालकर हुई क्षेत्र की सबसे बड़ी लूट – दो बाइक सवार बदमाशों ने सेल्समेन से लुटे 33 लाख रूपये – तलाश में जुटी पुलिस

हरिओम गिरी/रूड़की रूड़की – दिल्ली रोड स्थित एक पैट्रोल पम्प के सेल्समेन से आज दिन दहाड़े 33 लाख रूपये की लूट हो गई है जानकारी मिली है की सेल्समेन पैट्रोल पम्प से बैंक में रूपये जमा कराने के लिए जा रहा था की दो बाइक सवार लूटेरो ने उसके आगे बाइक लगाईं और अचानक से […]

हरिओम गिरी/रूड़की

रूड़की – दिल्ली रोड स्थित एक पैट्रोल पम्प के सेल्समेन से आज दिन दहाड़े 33 लाख रूपये की लूट हो गई है जानकारी मिली है की सेल्समेन पैट्रोल पम्प से बैंक में रूपये जमा कराने के लिए जा रहा था की दो बाइक सवार लूटेरो ने उसके आगे बाइक लगाईं और अचानक से सेल्समेन की आँखों में लाल मिर्ची का पाउडर डाल दिया जिससे सेल्समेन तड़प उठा और लूटेरे उसका 33 लाख रूपये से भरा बैग छीन कर फरार हो गए जिनकी पुलिस तलाश कर रही है

दिल्ली रोड स्थित भाजपा नेता का एक पैट्रोल पम्प है जिसका सेल्समेन अक्सर बैंक में रूपये जमा करने के लिए रूड़की आता है अक्सर वो हाइवे से होकर रूड़की पहुँचता था लेकिन आज वो गंगनहर किनारे से रूड़की आ रहा था की रास्ते में ही दो बाइक सवारों ने उसकी बाइक के आगे आकर उसकी आँखों में मिर्च झोंक दी और 33 लाख रूपये से भरा बैग लूटकर फरार हो गए लूट की घटना जैसे ही पुलिस को लगी तो पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया पुलिस ने घेराबंदी कर लूटेरो को पकड़ने की कोशिश की लेकिन लूटेरे हाथ नहीं लग पाए

33 लाख रूपये की लूट अभी तक की रूड़की क्षेत्र की सबसे बड़ी लूट मानी जा रही है इससे पहले गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के बीएसएम तिराहे पर स्थित एटीएम में कैश डालने आई वैन के कर्मचारियों से कुछ बदमाशों ने 25 लाख रूपये की लूट को अंजाम दिया था

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *