• Home  
  • विधायक हरीश धामी ने किया घोरपट्टा जनमिलन केंद्र का शुभारंभ
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

विधायक हरीश धामी ने किया घोरपट्टा जनमिलन केंद्र का शुभारंभ

पिथौरागढ़ – नवनिर्मित मल्ला घोरपट्टा में बने जनमिलन केंद्र का विधायक हरीश धामी ने शुभारंभ किया। उन्होंने वन पंचायत घोरपट्टा के संरक्षण के लिए विधायक निधि से पांच लाख देने की घोषणा की। इस वन पंचायत के संरक्षण के लिए जोहार सांस्कृतिक एवं वेलफेयर सोसाइटी भी आगे आई है। ग्रामीणों ने विधायक और सोसाइटी की […]

पिथौरागढ़ – नवनिर्मित मल्ला घोरपट्टा में बने जनमिलन केंद्र का विधायक हरीश धामी ने शुभारंभ किया। उन्होंने वन पंचायत घोरपट्टा के संरक्षण के लिए विधायक निधि से पांच लाख देने की घोषणा की। इस वन पंचायत के संरक्षण के लिए जोहार सांस्कृतिक एवं वेलफेयर सोसाइटी भी आगे आई है। ग्रामीणों ने विधायक और सोसाइटी की इस पहल को जमकर सराहा। सोमवार को धारचूला के विधायक हरीश धामी ने घोरपट्टा जनमिलन केंद्र का शुभारंभ करते हुए कहा सीमांत के लोगों की समस्याओं को लेकर हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे। कहा जनमिलन केंद्र क्षेत्र की जनता को समर्पित है। इस दौरान उन्होंने घोरपट्टा वन पंचायत के संरक्षण को विधायक निधि से पांच लाख की धनराशि देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा पर्यावरण को बचाने के लिए वनों का संरक्षण जरूरी है। इसी मुहिम में वे भी शामिल हुए हैं। इस अवसर पर जोहार सांस्कृतिक एवं वेलफेयर सोसाइटी हल्द्वानी की तरफ से मल्ला घोरपट्टा वन पंचायत के अंतर्गत मानेपालन वन क्षेत्र की घेराबंदी के लिए पांच लाख देने की बात कही। सोसाइटी के केदार बृजवाल ने कहा इस वन क्षेत्र को न्याय की देवी मां कोटगाड़ी को चढ़ाया गया है। इसके संरक्षण के लिए हमारा भी प्रयास रहेगा। ग्रामीणों से सोसाइटी की इस पहल को जमकर सराहा। मौके पर हयात राणा, हरीश बृजवाल, केदार बृजवाल, बीरु बृजवाल, कुंदन सिंह, इन्दर बृजवाल, दीपू बृजवाल, चन्द्र सिंह, राम सिंह, रमेश रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *