• Home  
  • तीसरे दिन भी राजस्व कर्मियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

तीसरे दिन भी राजस्व कर्मियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

पिथौरागढ़ – संग्रह अमीनों को नायब तहसीलदार पर पर पदोन्नति में छह फीसदी कोटा दिए जाने के निर्णय का राजस्व उपनिरीक्षक व राजस्व सेवक संघ ने विरोध किया है । उन्होंने मंत्रिमण्डलीय समिति का निर्णय वापस नहीं लेने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। उनका कहना था कि प्रोन्नति में सरकार नियमों की अनदेखी […]

पिथौरागढ़ – संग्रह अमीनों को नायब तहसीलदार पर पर पदोन्नति में छह फीसदी कोटा दिए जाने के निर्णय का राजस्व उपनिरीक्षक व राजस्व सेवक संघ ने विरोध किया है । उन्होंने मंत्रिमण्डलीय समिति का निर्णय वापस नहीं लेने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। उनका कहना था कि प्रोन्नति में सरकार नियमों की अनदेखी कर रही है। बुधवार को भूलेख संवर्गीय कर्मचारी महासंघ कर्मी तहसील कार्यालय में एकत्र हुए। तीसरे दिन भी राजस्व कर्मियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया । रजिस्ट्रार कानूनगो संघ के अध्यक्ष पूरन सिंह रावत ने कहा कि न्यायिक व भूलेख कार्यों में एसआईटी व पुलिस का हस्तक्षेप किया जा रहा है । संग्रह अमीन के लिए नियम विरुद्ध छह प्रतिशत कोटा निर्धारित करने का आदेश दिया गया है । जिसका वह पुरजोर विरोध करते हैं । इस दौरान महासचिव प्रकाश कापड़ी, गोपाल डीनिया,भरत मेहता, जितेंद्र बोनाल समेत कई राजस्व कर्मी मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *