• Home  
  • किट्टी ठगी मामले में पीडि़तों ने किया सीएम आवास कूच
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

किट्टी ठगी मामले में पीडि़तों ने किया सीएम आवास कूच

देहरादून – करोड़ों की किट्टी ठगी के आरोपियों की पेशी होने की सूचना पर आज फिर पीडि़त पक्ष के लोग न्यायालय परिसर में जमा हो गये। आरोपियों की अगली तारीख लग जाने पर गुस्सायी भीड़ ने सीएम आवास कूच किया जिन्हे पुलिस ने हाथीबडक़ला स्थित बैरिकेटिंग पर रोक लिया। इस दौरान पीडि़तों की पुलिस से […]

देहरादून – करोड़ों की किट्टी ठगी के आरोपियों की पेशी होने की सूचना पर आज फिर पीडि़त पक्ष के लोग न्यायालय परिसर में जमा हो गये। आरोपियों की अगली तारीख लग जाने पर गुस्सायी भीड़ ने सीएम आवास कूच किया जिन्हे पुलिस ने हाथीबडक़ला स्थित बैरिकेटिंग पर रोक लिया। इस दौरान पीडि़तों की पुलिस से हल्की फुल्की झड़पें भी हुई।

बता दें कि घंटाघर के समीप एमडीडीए काम्पलेक्स में एक दम्पत्ति किट्टी संचालन का काम किया करते थे। इसके चलते क्षेत्र की महिलाओं ने उनके किट्टी में करोड़ो रूपये जमा किये थे। किट्टी के भुगतान का समय आया तो दम्पत्ति अपनी दुकान को बंद कर लापता हो गये। जिसके कई दिनों बाद 6 जून को कुछ पीडि़त महिलाओं द्वारा उन्हे राजपुर रोड के एक रिसार्ट पर घेर लिया गया। मामले की जानकारी पुलिस को मिली तो वह किट्टी संचालक पति पत्नी को शहर कोतवाली ले आयी। जहा से पुलिस ने उन पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था। बताया जा रहा है कि इस मामले आज आरोपियों की न्यायालय में पेशी थी। पेशी की खबर सुनकर पीडि़त महिलाओं का न्यायालय परिसर में जमघट लग गया। लेकिन पुलिस की चौकसी व आरोपियों की दूसरी तारीख लग जाने से गुस्सायी भीड़ ने फिर सीएम आवास कूच का मन बनाया। जहा उन्हे पुलिस ने हाथीबडक़ला बैरिकेंटिंग पर ही रोक दिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान पीडि़त महिलाओं की पुलिस से झड़प भी हुई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *