• Home  
  • निशंक का उत्तराखण्ड पहुंचने पर जोरदार स्वागत
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

निशंक का उत्तराखण्ड पहुंचने पर जोरदार स्वागत

देहरादून – केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री बनने के बाद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक आज दोपहर बाद उत्तराखंड पहुंचे। वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जहां फूल-मालाओं और ढोल की थाप उनका जोरदार स्वागत किया गया। यहां से वह सबसे पहले हरकी पैड़ी पर पूजा अर्चना करेंगे। फिर मायादेवी मंदिर और बाद में दक्ष मंदिर जाएंगे। एयरपोर्ट […]

देहरादून – केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री बनने के बाद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक आज दोपहर बाद उत्तराखंड पहुंचे। वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जहां फूल-मालाओं और ढोल की थाप उनका जोरदार स्वागत किया गया। यहां से वह सबसे पहले हरकी पैड़ी पर पूजा अर्चना करेंगे। फिर मायादेवी मंदिर और बाद में दक्ष मंदिर जाएंगे।

एयरपोर्ट पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान, राजपुर रोड विधायक खजान दास, विधायक संजय गुप्ता, विधायक यतीश्वरानन्द , विधायक सुरेश राठौड़, लोकसभा सह प्रभारी करण वोहरा, सांसद प्रतिनिधि मीडिया रविन्द्र बेलवाल, नितिन कोठारी, अंशुमान रतूड़ी , रामलाल कोठारी, अमित, सोनू गोयल, विजय भट्ट, सम्पूर्ण सिंह रावत, सुबोध जयसवाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *