हरिद्वार – एक्कड़ कलां स्थित श्रीपंचायती निर्मल अखाड़े के विवाद को देखते हुए एसपी देहात नवनीत भुल्लर ने अखाड़े के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में आपसी सहमति बनी कि 19 जून के बाद बैठक कर विवाद का कोई हल निकाला जाएगा। उधर एसपी देहात नवनीत भुल्लर ने एसओ गोविंद कुमार को अखाड़े में न जाने की हिदायत दी है। रविवार को विवाद को देखते अखाड़े में पहुंचे उपजिलाधिकारी कुश्म चौहान, एसपी देहात नवनीत सिंह भुल्लर व सीओ लक्सर राजन सिंह ने अखाड़े परिषद के महंत भगतराम उदासनी अखाड़ा बिशनपुर कुंडी, महंत शुखविंद्र सूखा श्यामपुर, महंत जगदीश सिंह निर्मल अखाड़ा के मुखिया व बाबा रेशम सिंह मुखिया महंत के बीच विवाद के निपटारे को लेकर करीब दो घंटे तक चर्चा की। इसके बाद अखाड़ा परिषद के महंत और दोनों पक्षों ने सहमति से ये निर्णय लिया है कि 19 जून को मामले में निर्णय लिया जाएगा। वहीं अखाड़े के एक पक्ष ने एसओ गोविंद कुमार पर गंभीर आरोप लगाए। जिस पर एसपी देहात ने एसओ को अखाड़े में न आने की निर्देश दिए हैं। एसओ की जगह एसआई गजेंद्र सिंह रावत को अखाड़े में तैनात किया है।
हरिद्वार – एक्कड़ कलां स्थित श्रीपंचायती निर्मल अखाड़े के विवाद को देखते हुए एसपी देहात नवनीत भुल्लर ने अखाड़े के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में आपसी सहमति बनी कि 19 जून के बाद बैठक कर विवाद का कोई हल निकाला जाएगा। उधर एसपी देहात नवनीत भुल्लर ने एसओ गोविंद कुमार को अखाड़े में […]
