• Home  
  • सहकारिताओं के माध्यम से किया जा रहा है ग्रामीणों की आजीविका को मजबूत करने का काम : बर्थवाल
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

सहकारिताओं के माध्यम से किया जा रहा है ग्रामीणों की आजीविका को मजबूत करने का काम : बर्थवाल

पिथौरागढ़ – उत्तराखंड ग्राम्य विकास समिति के सहयोग से जिले में चल रही एकीकृत आजीविका परियोजना की वार्षिक बैठक गर्खा इंटर कॉलेज में की गई। जिसमें स्थानीय किसानों ने भाग लिया। बैठक में किसानों को उनके विकास के लिए चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। आजीविका स्वायत्त सहकारिता की वार्षिक बैठक […]

पिथौरागढ़ – उत्तराखंड ग्राम्य विकास समिति के सहयोग से जिले में चल रही एकीकृत आजीविका परियोजना की वार्षिक बैठक गर्खा इंटर कॉलेज में की गई। जिसमें स्थानीय किसानों ने भाग लिया। बैठक में किसानों को उनके विकास के लिए चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। आजीविका स्वायत्त सहकारिता की वार्षिक बैठक में परियोजना के विवेक बर्थवाल ने कहा सहकारिताओं के माध्यम से ग्रामीणों की आजीविका को मजबूत करने का काम किया जा रहा है। उपासक के महेश पांडे ने कहा कि परियोजना का मुख्य उद्देश्य किसानों के उत्पादों को बाजार मुहैया कराकर उनकी आय को बेहतर करना है। कहा परियोजना के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने लगी है। जिससे किसानों की आय में सुधार हो रहा है। इस दौरान किसानों को कृषि, पशुपालन, दुग्ध उत्पादन, मुर्गी, मौन और मतस्य पालन सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय किसान शामिल रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *