• Home  
  • उत्तराखंड में अब होगी पालेकर विधि से खेती – देश में 50 लाख किसानो को मिल रहा है लाभ – जानिए पूरी खबर
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

उत्तराखंड में अब होगी पालेकर विधि से खेती – देश में 50 लाख किसानो को मिल रहा है लाभ – जानिए पूरी खबर

रिपोर्ट – कुलदीप रावत – देहरादून देहरादून – उत्तराखंड सरकार अब प्रदेश में पालेकर विधि के तहत खेती को प्रोत्साहित करेगी। इससे किसानों को कम लागत में अधिक उपज और लाभ मिलेगा। राजधानी देहरादून में इसको लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और कृषि विशेषज्ञ सुभाष पालेकर मौजूद रहे। […]

रिपोर्ट – कुलदीप रावत – देहरादून

देहरादून – उत्तराखंड सरकार अब प्रदेश में पालेकर विधि के तहत खेती को प्रोत्साहित करेगी। इससे किसानों को कम लागत में अधिक उपज और लाभ मिलेगा। राजधानी देहरादून में इसको लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और कृषि विशेषज्ञ सुभाष पालेकर मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि इस विधि के तहत खेती से उत्तराखंड को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द प्रदेश में इस तरह की खेती पर काम शुरू किया जाए। जिससे उत्तराखंड राज्य इस क्षेत्र में एक अग्रणी राज्य की भूमिका निभा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के प्रयोग काफी सफल हुए हैं और देश के 50 लाख किसान पालेकर से जुड़कर खेती कर रहे हैं। कृषि विशेषज्ञ सुभाष पालेकर ने उत्तराखंड में इस तरह की खेती को बढ़ावा देने की दिशा में पहल करने की बात कही। उन्होंने कहा कि खेती के लिए जो कुछ भी संसाधन है वह अपने घर में ही मुहैया हो सके और बाहर से कुछ भी खरीदना ना पड़े। इस तरह की खेती में 10% पानी काही खर्चा है और हम 90% पानी की बचत कर सकते हैं। हमारे फसल अंतरराष्ट्रीय बाजार में काफी महंगे दाम पर बेचे जाएंगे जिससे किसानों को लाभ मिलेगा क्योंकि ऐसे फसलों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में काफी मांग है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *