To mark the first UK show of artist Herni Brande, developers ThemesCamp and German studio schultzschultz have created the Ledge Wooden at Berlin city.
रिपोर्ट कुलदीप रावत
देहरादून – उत्तराखंड का दो दिवसीय विधानसभा सत्र आहूत हो गया है उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र 24 जून से देहरादून विधानसभा भवन में होगा। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने सत्र आहूत करने को लेकर अधिसूचना जारी कर दी। मानसून सत्र के दो दिन चलने की संभावना है। हालांकि ये सत्र के लिए प्राप्त होने वाले बिजनेस पर निर्भर करेगा। सत्र के पहले दिन संसदीय, विधायी और वित्त मंत्री प्रकाश पंत के निधन पर शोक प्रस्ताव लाया जा सकता है। दूसरे दिन सरकार अपना कामकाज निपटा सकती है। सदन में कुछ एक संशोधित विधेयक व अध्यादेशों को पटल पर रखा जाएगा। दो दिनी मानसून सत्र को लेकर मीडिया से बात करते हुए विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने कहा कि दो दिनी सत्र को लेकर विधानसभा पूरी तरह तैयार है। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि 700 प्रशन प्राप्त हो चुके हैं। याचिकायें भी लगातार प्राप्त हो रही हैं