Quick Links:
Friday, 14 August 2026
  • Home  
  • 200 करोड़ की शाही शादी हुई संपन्न

कुलदीप रावत / देहरादून जोशीमठ औली – सहारनपुर के गुप्ता ब्रदर्स के दोनों बेटों की  शादी संपन्न हुई परिवार के दूसरे बेटे की शादी पूरे रीती रिवाज के साथ आज संपन्न हुई। शनिवार को प्रवासी उद्योगपति अतुल गुप्ता के बेटे शशांक गुप्ता व दुबई के रियल स्टेट हाॅस्पिटल कारोबारी विशाल जालान की बेटी शिवांगी परिणय […]

कुलदीप रावत / देहरादून

जोशीमठ औली – सहारनपुर के गुप्ता ब्रदर्स के दोनों बेटों की  शादी संपन्न हुई परिवार के दूसरे बेटे की शादी पूरे रीती रिवाज के साथ आज संपन्न हुई। शनिवार को प्रवासी उद्योगपति अतुल गुप्ता के बेटे शशांक गुप्ता व दुबई के रियल स्टेट हाॅस्पिटल कारोबारी विशाल जालान की बेटी शिवांगी परिणय बंधन में बधें। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, सांसद अजय भट्ट, विधायक महेन्द्र भट्ट, बाबा रामदेव, स्वामी चिदानंद सरस्वती, आचार्य बालकृष्ण ने शनिवार को औली में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर गुप्ता परिवार के दोनों वर बधू कोे आर्शीवाद दिया। गुप्ता परिवार ने मुख्यमंत्री को शादी समारोह में शामिल होने पर उनका गाजे बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया।

 मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने वर बधू को आर्शीवाद देते हुए गुप्ता परिवार को अपने दोनों बेटों की शादी के लिए उत्तराखण्ड राज्य को चुनने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड एक पर्यटन प्रदेश है। यहाॅ पर पर्यटन को बढाने की भरपूर सभावनाएं है। कहा कि औली में पहली बार शादी का आयोजन हुआ है, जो निश्चित रूप से देश विदेश के पर्यटकों को और अधिक आकर्षित करेगा। उन्होंने कहा देवभूमि में दुनिया के पर्यटकों के लिए सुन्दर वातावरण, नैसर्गिक सौन्दर्य के साथ एडवेचर तथा आध्यात्म जैसी विभिन्न विविधताऐं मौजूद है, जिसको दुनिया के पर्यटक ढूंढते है। कहा कि औली में ऐसे आयोजन से लोगों को उत्तराखण्ड को समझने का मौका मिलेगा और आने वाले समय निश्चित रूप से उत्तराखण्ड राज्य एक पर्यटन प्रदेश के रूप में विकसित होगा। मुख्यमंत्री ने वरवधू को आर्शीवाद के साथ-साथ रूद्राक्ष का पौधा भेंट कर उन्हें सुखी दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं भी दी।

इस अवसर पर बाबा रामदेव, स्वामी चिदानंद सरस्वती, आचार्य बालकृष्ण, सांसद अजय भट्ट, विधायक महेन्द्र भट्ट ने भी गुप्ता परिवार की दोनों वर वधू को आर्शीवाद देते हुए सुखी दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दी। 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *