• Home  
  • कैबिनेट मंत्री के पुत्र की सड़क हादसे में मौत
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

कैबिनेट मंत्री के पुत्र की सड़क हादसे में मौत

कुलदीप रावत काशीपुर — उत्तराखंड की यरिवेंद्र रावत सरकार के कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय के छोटे पुत्र अंकुर पांडेय की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे के  छोटे पुत्र अंकुर पांडे तथा दो अन्य लोग गदरपुर से विवाह समारोह में गोरखपुर जा रहे थे  कि तभी […]

कुलदीप रावत

काशीपुर — उत्तराखंड की यरिवेंद्र रावत सरकार के कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय के छोटे पुत्र अंकुर पांडेय की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे के  छोटे पुत्र अंकुर पांडे तथा दो अन्य लोग गदरपुर से विवाह समारोह में गोरखपुर जा रहे थे  कि तभी अचानक बरेली के पास फरीदपुर में ट्रक से हुई  भिड़ंत में  गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और  इस सड़क हादसे में  कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे के पुत्र अंकुर पांडे और उनके मित्र मुन्ना गिरी की  मौत हो गई जबकि कार में बैठे तीसरे व्यक्ति पिंकू यादव की उपचार के दौरान मौत हो गई। देर रात हुए हादसे की खबर मिलते ही कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे के गूलरभोज तथा गदरपुर के उनके शुभचिंतक तथा अंकुर के मित्र तुरंत बरेली की तरफ दौड़ पड़े।

बताया जा रहा है कि मंत्री पांडेय के छोटे बेटे अंकुर अपनी हुंडई वरना कार में थे और उनकी कार की टक्कर ट्रक से हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया और आनन फानन में गूलरभोज से लोग फरीदपुर पहुचे जहाँ से कानूनी कार्यवाही के बाद शव शिक्षा मंत्री पांडेय के आवास गूलरभोज में लाया गया। वहीं सड़क हादसे में कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे के पुत्र की मृत्यु की खबर सुनते ही देहरादून से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कैबिनेट मंत्री और बाजपुर विधायक यशपाल आर्य तथा पूर्व सांसद भगत सिंह कोश्यारी गूलरभोज पहुंचे और अंकुर पांडे की शव यात्रा में सम्मिलित हुए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *