देहरादून – अगर कहीं भी स्टंट बाइकर्स मिलते हैं तो इसके लिए थानेदार और सीपीयू कर्मी जिम्मेदार होंगे। सीपीयू कर्मियों को सस्पेंड किया जाएगा। इसके अलावा थानेदार या चौकी इंचार्ज के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। युवाओं में तेज रफ्तार और स्टंट बाइकिंग का क्रेज बढऩे के चलते ये निर्णय लिया गया है। डीजी कानून व्यवस्था अशोक कुमार की ओर से सभी जनपद प्रभारियों को इसके लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि लगातार इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे सडक़ दुर्घटनाएं भी बढ़ी हैं। इन पर अंकुश लगाने के लिए ये निर्देश जारी किए गए हैं