विकासनगर। नगर क्षेत्र अंर्तगत जमनपुर निवासी 14 वर्षीय आसिफ का उत्तराखंड बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में चयन हुआ है। इससे पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। आसिफ के कोच आरडी सिंह ने आसिफ को बधाई देते हुए उसके प्रदर्शन की प्रशंसा की। बताया कि आसिफ ने विद्यालय स्तर से लेकर ब्लॉक व जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपना दम दिखाते हुए यह मुकाम हासिल किया है। आसिफ नागपुर में होने वाली चैम्पियनशिप में राज्य की ओर से भाग लेगा। जो, पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। आसिफ के पिता अनीस अहमद व मां महरूनिशा ने भी पुत्र के चयन पर खुशी व्यक्त की है।