• Home  
  • अवैध खनन सामग्री से भरी ट्रैक्टर ट्राली और तहसीलदार की गाडी में जबरदस्त भिड़ंत – चार घायलों में दो की हालत गंभीर
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

अवैध खनन सामग्री से भरी ट्रैक्टर ट्राली और तहसीलदार की गाडी में जबरदस्त भिड़ंत – चार घायलों में दो की हालत गंभीर

हरिओम गिरी /रुड़की रूड़की – लक्सर में अवैध खनन सामग्री से भरी ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ने का प्रयास करते हुए ट्रैक्टर ट्राली और तहसीलदार की गाडी की गाडी की आपस में भिड़ंत हो गई भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी की तहसीलदार की गाडी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई गाडी में सवार प्रशासनिक टीम के चार लोग घायल हो गए […]

हरिओम गिरी /रुड़की

रूड़की – लक्सर में अवैध खनन सामग्री से भरी ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ने का प्रयास करते हुए ट्रैक्टर ट्राली और तहसीलदार की गाडी की गाडी की आपस में भिड़ंत हो गई भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी की तहसीलदार की गाडी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई गाडी में सवार प्रशासनिक टीम के चार लोग घायल हो गए जिनमे से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है इसीलिए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है 

देखिए वीडियो में

घटना आज सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है प्रशासन की टीम को जानकारी मिली थी की क्षेत्र में भारी मात्रा में अवैध खनन किया जा रहा है तहसीलदार की गाडी लेकर प्रशासन की टीम अवैध खनन की सुचना पर मौके पर जा रही थी की उन्हें अवैध खनन सामग्री से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली जाते हुए दिखाई दी जिसके बाद तहसीदार की गाडी ने ट्रैक्टर ट्राली का पीछा किया और रूड़की रोड पर जैसे ही ट्रैक्टर ट्राली को ओवरटेक करने का प्रयास किया तो ट्रैक्टर ट्राली से तहसीलदार की गाडी की भिड़ंत हो गई

जिसमे तहसीलदार की गाडी में बैठे प्रशासनिक टीम के चार लोग घायल हो गए तहसीलदार सुनैना राणा घटना के समय गाडी में मौजूद नहीं थी घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है जिनको हायर सेंटर रेफर किया गया है

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *