• Home  
  • छह जुलाई से सदस्यता अभियान चलाएगी भाजपा – एक मोबाइल से बनाने होंगे 100 सदस्य – जिला कार्यसमिति की बैठक में नहीं पहुंचे निशंक
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

छह जुलाई से सदस्यता अभियान चलाएगी भाजपा – एक मोबाइल से बनाने होंगे 100 सदस्य – जिला कार्यसमिति की बैठक में नहीं पहुंचे निशंक

हरिओम गिरी रूड़की – साकेत कालोनी स्थित हरमिलाप धर्मशाला में आज भाजपा के द्वारा जिला कार्य समिति का आयोजन किया गया इस जिला कार्य समिति की बैठक में भाजपा के लगभग सभी पदाधिकारिओं ने भाग लिया बैठक में बताया गया की आने वाली छह जुलाई से भाजपा पुरे देश में सदस्यता अभियान शुरू कर रही […]

हरिओम गिरी

रूड़की – साकेत कालोनी स्थित हरमिलाप धर्मशाला में आज भाजपा के द्वारा जिला कार्य समिति का आयोजन किया गया इस जिला कार्य समिति की बैठक में भाजपा के लगभग सभी पदाधिकारिओं ने भाग लिया बैठक में बताया गया की आने वाली छह जुलाई से भाजपा पुरे देश में सदस्यता अभियान शुरू कर रही है इस सदस्यता अभियान की ख़ास बात यह होगी की यह सदस्यता अभियान सार्वजनिक स्थल से लेकर सभी मुख्य स्थलों पर चलाया जाएगा नए मतदाताओं के साथ साथ समाज को प्रभावित करने वाले लोगो को भाजपा का सदस्य बनाने पर जोर दिया जायेगा इस सदस्यता अभियान में चार कार्यकर्ताओ को एक मोबाइल के द्वारा 100 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है 

इस कार्यसमिति में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अभिनन्दन किया बैठक में कहा गया की मोदी जी के द्वारा हरिद्वार से चुने गए सांसद रमेश पोखरियाल निशंक को केंद्रीय मंत्री बनाने पर हरिद्वार लोकसभा की जनता के प्रति विशवास व्यक्त किया है इसके लिए यह कार्यसमिति मोदी जी का आभार व्यक्त करती है और निशंक जी को इस उपलब्धि के लिए बधाई भी देती है 
कार्यसमिति में पहुंचे भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय रोहेला ने बताया की निशंक जी आज किसी जरूरी बैठक में शामिल होने के चलते जिला कार्यसमिति की बैठक में शामिल नहीं हो सके है 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *