हरिओम गिरी/ रुड़की
रूड़की – गंगनहर में नहाते हुए एक और नाबालिग की डूबने का कारण मौत हो गई है नाबालिग का नाम सुभम है और उसकी उम्र 16 साल बताई जा रही है सुभम उत्तरप्रदेश के बस्ती जिले का रहने वाला था जो रूड़की में अपने रिश्तेदार के यहाँ आया हुआ था सुभम के डूबने के बाद से ही उसके परिवार में मातम का माहौल बना हुआ है
घटना शनिवार रात करीब 9 बजे की है जब सुभम लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास सीढ़ियों पर बैठकर नहा रहा था की अचानक ही उसका पैर फिसल गया वो संतुलन खो बैठा और गंगनहर में गिर गया उसने बचने की काफी कोशिश की लेकिन वो सफल नहीं हो पाया सुचना पाकर मौके पर पहुंची जल पुलिस ने उसकी तलाश करने की काफी कोशिश की लेकिन अभी तक भी उसका शव बरामद नहीं हो सका है