• Home  
  • चोरी के दो ड्रम बिजली के तारों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, एक आरोपी फरार
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

चोरी के दो ड्रम बिजली के तारों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

विकासनगर – कालसी थाना पुलिस ने त्यूणी क्षेत्र से शनिवार को चोरी हुए दो ड्रम बिजली के तारों के साथ बाइक सवार दो आरोपियों को कोटी रोड से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने चोरी का मुकदमा तरमीम कर दिया है। आरोपियों की बाइक को सीज कर दिया है। आरोपियों को पुलिस ने […]

विकासनगर – कालसी थाना पुलिस ने त्यूणी क्षेत्र से शनिवार को चोरी हुए दो ड्रम बिजली के तारों के साथ बाइक सवार दो आरोपियों को कोटी रोड से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने चोरी का मुकदमा तरमीम कर दिया है। आरोपियों की बाइक को सीज कर दिया है। आरोपियों को पुलिस ने त्यूणी पुलिस के हवाले कर दिया है। त्यूणी पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। त्यूणी क्षेत्र से शनिवार को बिजली के दो ड्रम तार चोरी हो गये। इसका मुकदमा त्यूणी थाने में दर्ज किया गया। चोरों की तलाश में त्यूणी पुलिस के साथ साथ कालसी पुलिस भी कर रही थी। रविवार को कालसी पुलिस कोटी रोड पर लालढांग के पास वाहनों की तलाशी कर रही थी। तभी मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि खादर के पास तीन लोग बिजली के तारों के साथ किसी वाहन का इंतजार कर रहे हैं। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी झाडिय़ों में कूदकर भागने लगे। लेकिन दो आरोपी पवन कुमार पुत्र राजपालसिंह, निवासी दाऊदपुर पोस्ट फतेहपुर जिला अमरोहा यूपी व मो.इब्राहिम पुत्र पीर मोहम्मद निवासी वार्ड नंबर तीन कैनाल रोड फतेहपुर हरबर्टपुर को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *