• Home  
  • एसएसपी हरिद्वार ने किये कई दरोगाओं के तबादले – जानिए किसको कहाँ भेजा गया ?
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

एसएसपी हरिद्वार ने किये कई दरोगाओं के तबादले – जानिए किसको कहाँ भेजा गया ?

हरिओम गिरी/रूड़की हरिद्वार – एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने जनपद की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्रों में फेरबदल किया है। इसी के साथ पुलिस को रात्रि गश्त और चेकिंग को प्रभावी तरीके से करने के निर्देश दिए है पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी तबादला सूची में उप निरीक्षक […]

हरिओम गिरी/रूड़की

हरिद्वार – एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने जनपद की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्रों में फेरबदल किया है। इसी के साथ पुलिस को रात्रि गश्त और चेकिंग को प्रभावी तरीके से करने के निर्देश दिए है

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी तबादला सूची में उप निरीक्षक अजय शाह को हरकी पैडी चौकी प्रभारी से हटाकर कोतवाली गंगनहर भेजा है, उप निरीक्षक अरविन्द रतूडी को प्रभारी चौकी रेल ज्वालापुर से हटाकर प्रभारी चौकी हरकी पैडी कोतवाली नगर भेजा है, उप निरीक्षक सुनील रावत को प्रभारी चौकी बाजार ज्वालापुर से प्रभारी चौकी रेल कोतवाली ज्वालापुर भेजा है, उप निरीक्षक शैलेन्द्र ममगाई को कोतवाली गंगनहर से एस आई एस शाखा पुलिस कार्यालय भेजा गया है, उप निरीक्षक देवेन्द्र सिंह चौहान को कोतवाली मंगलौर से प्रभारी चौकी बाजार कोतवाली ज्वालापुर भेजा गया है, उप निरीक्षक तसलीम आरिफ को प्रभारी चौकी गोवर्धनपुर थाना खानपुर से कोतवाली मंगलौर भेजा गया है, उप निरीक्षक ब्रहमदत्त बिज्लवाण को कोतवाली नगर से प्रभारी चौकी गोवर्धनपुर थाना खानपुर भेजा गया है

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *